Breaking News

लॉकडाउन : पत्नी के साथ छह बच्चों को बाइक पर बैठा कर जा रहा था, पुलिस ने रोका तो दिया यह जवाब




कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन 03 मई तक बढ़ा दिया गया है, बावजूद इसके लोग घरों से जबरदस्ती निकल रहे हैं। पुलिस के रोकने पर भी अलग -अलग बहाने लगा रहे हैँ। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी एक युवक छह बच्चों के साथ बाइक पर पत्नी को बैठाकर जा रहा था, पुलिस ने रोका तो उसने बताया कि पत्नी गर्भवती है। उसकी पत्नी के पेट में दर्द है, वह डिलीवरी कराने के लिए हॉस्पिटल लेकर जा रहा है।
घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरशद अपनी बाइक पर अपने छह  बच्चों और पत्नी मुवीना को लेकर हाईवे के रास्ते जा रहा था। एक बाइक पर पति-पत्नी और छह बच्चे बैठे देख हाईवे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने जब उससे बाइक पर जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में दर्द है, डिलीवरी होने वाली है। पत्नी को दिखाने हॉस्पिटल जा रहा है। यह सुनते ही पुलिस कर्मी दंग रह गये। पुलिस कर्मियों ने उसे तत्काल जाने की इजाजत दे दी। अरशद ने बताया कि उसके घर में उसके और पत्नी के अलावा कोई और बड़ा व्यक्ति नहीं है। बच्चे छोटे हैं, इसलिए वह सभी को साथ लेकर हॉस्पिटल जा रहा है।
लोगों के अलग अलग बहाने : 
रायबरेली में भी कुछ दिनों पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी लॉकडाउन में बाहर निकले लोगों को जब पुलिस ने रोका तो जवाब मिला कि पत्नी गर्भवती है उसकी दवा लेने जा रहे हैं। जिले में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रहे अधिकारी ने युवक से यह  तक कहा, सबकी बीवियां गर्भवती हो गई हैं क्या?

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।