Breaking News

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में पिता के बाद बेट-बहू की भी हत्या, मक्के के खेत से शव बरामद




पूर्वीचम्पारण/ हरसिद्धि: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में शनिवार को पिता के बाद बेटे-बहू की हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने हत्या कर दंपती का शव खेत में फेंक दिया। कुबरा के मक्के के खेत में दंपती का शव बरामद किया गया। गला दबाकर हत्या की आशंका है। हत्या के बाद शव पर तेजाब फेंका गया है। कल मृतक दंपती के पिता का शव घर से बरामद किया गया था। हत्या के बाद से ही इकलौता बेटा व बहू गायब थी। हत्यारों ने पूरे खानदान को खत्म कर दिया है। दो दिन के अंदर पिता-पुत्र व बहू  की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।