Breaking News

पत्रकार अर्नव गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज करने लिए घोड़ासहन थाना में आवेदन दिया




मोतिहारी/घोड़ासहन: रिपब्लिक भारत के एडीटर इन चीफ़ अर्नब गोस्वामी के ऊपर सांप्रदायिक भावना भड़काने ,भारत मे नफरत, हिंसा फैलाने के आरोप को लेकर जन अधिकार पार्टी के छात्र ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने घोड़ासहन थाने मे एफआइआर दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है, आवेदन में श्री सिंह ने बताया की रिपब्लिक भारत न्यूज़ के प्रबंध निर्देशक सह एडिएटर इन चीफ़ अर्नव गोस्वामी द्वारा दिनांक-21/04/2020 को आयोजित पूछता हैं भारत कार्यक्रम ड़िवेट महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो साधुओं के हत्या पर राजनीति चुप्पी पर की गयीं थी,जबकि उस घटना की प्राथमिक दर्ज कर महाराष्ट्र पुलिस शासन द्वारा अनुसंधान किया जा रहा हैं
.उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी पर अर्नव गोस्वामी द्वारा अभद्र टिप्पणी के साथ -साथ समाजिक सौहार्द बिगारने के साथ देश में साम्प्रदायिक दंगा फैलाने वो विभिन्न सम्प्रदायों मे हिंसा फैलाने की टिप्पणी की हैं ,जाप छात्र परिषद् के ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा की मीडिया हमारे देश का चौथा स्तम्भ हैं और अर्नव गोस्वामी जैसे लोग मीडिया को बदनाम कर रहे हैं ,उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अर्नव गोस्वामी को गिरफ़्तार कर कार्रवाई करने की माँग की हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।