Home
/
पुलिस
/
लॉकडाउन
/
Bihar
/
Breaking News
/
लॉकडाउन में बाहर घूमने पर टोका तो दोस्तों ने ईंट से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान
लॉकडाउन में बाहर घूमने पर टोका तो दोस्तों ने ईंट से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान
नजफगढ़ के गोपाल नगर में एक युवक ने दो दोस्तों को लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर घूमने पर टोका तो दोनों ने ईंट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाबा हरिदास नगर पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या के केस दर्ज कर 10 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। घटना बुधवार की है।
पुलिस उपायुक्त आंटो अल्फोंस ने बताया कि छानबीन में पुलिस को पता चला कि मृतक का घटना वाले दिन झगड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस को जोगिंदर नामक शख्स की जानकारी मिली। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस दीपक और योगेंद्र तक पहुंची। दोनों गोपाल नगर के रहने वाले हैं और दोनों ओला में टैक्सी चलाते हैं। पूछताछ में दीपक ने बताया कि घूमने पर भारत ने दोनों को टोक दिया। इसी झगड़े मेें दोनों ने भारत पर ईंटों से हमला कर दिया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील थी। लॉकडाउन की घोषणा के वक्त केवल आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी।
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 2376 हुए, अब तक 50 की मौत
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई। वहीं इस बीमारी से दो और लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 50 मृतकों में से 27 लोगों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी।
अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों की उम्र 50-59 वर्ष के बीच थी तथा 10 मृतकों की आयु 50 वर्ष से कम थी। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार रात तक 2,248 और मृतकों की संख्या 48 थी। दो और लोगों की मौत के साथ दिल्ली में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।
लॉकडाउन में बाहर घूमने पर टोका तो दोस्तों ने ईंट से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 24, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 24, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।