दो अलग अलग अगलगी घटना में 4 कठा खेत मे लगी गेंहू की फसल 3 झोपड़िया सहित लाखो की संपत्ति हुई खाक ।
मोतिहारी/बेतिया से दीपू कुमार गिरि के साथ घनश्याम की रिपोर्ट
पश्चिमी चंपारण: जिले के मझौलिया प्रखंड के महोदीपुर पंचायत के बसडा गांव में अचानक लगी आग से सरफुलाह गद्दी , गुड्डू गद्दी तथा हसन गद्दी का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया । घटना शनिवार की सुबह की है । इस अगलगी में लाखों रुपया मूल्य के आनाज , बर्तन , कपड़ा, गहना , नगदी आदि । जलकर राख हो गए । वही बगल में स्थित
रामनाथ राउत के 4 कठा खेत मे लगी गेंहू की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई । सूचना पाकर अग्निशामक दस्ता घटनास्थल पर पहुँच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया । इस दौरान
काफी अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था । मुखिया प्रतिनधि नग नारायण राम , जाकिर हुसैन , अनवर हुसैन , लालबाबू गद्दी आदि ने माहौल को शांत कराया । तथा आग बुझाने में सराहनीय योगदान दिया । मुखिया आशा देवी ने इस अगलगी की सूचना अंचलाधिकारी जौवाद आलम को दी ।अंचलाधिकारी ने बताया कि आगलगी की घटना की जांच कराकर पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।