जंगली सूअरों ने चार मजदूरों पर किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल।
मोतिहारी/ बेतिया से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट
पश्चिमी चम्पारण: मैनाटांड़ प्रखंड के इनारवा थाना के पिरारी पंचायत के कौलापुर सरेह में जंगली सूअरों ने चार मजदूरों पर किया हमला, एक गंभीर स्थिति में। चारों को किया गया रेफर। ग्रामीणों ने बताया कि पिरारी पंचायत के जर्नेल मियां, याजूल मियां, सुकट मियां एवं बरवा पंचायत के बारवा परसौनी निवासी भगवान साह इन चारों मजदूर अपने खेत कौलापुर के सरेह में काम कर रहे थे। तभी अचानक जंगल से सूअर के झुंड आए और चारों किसानों पर हमला बोल दिया। किसानों ने किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए मैनाटाँड़ सीएससी में लाए सीएससी के प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार चौधरी ने चारों को गंभीर स्थिति देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति भगवान साह के स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इधर बता दे कि बीते शुक्रवार को भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में जंगली सूअर के आने से ग्रामीणों में दहशत नजर आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।