पत्रकारों को विशेष पैकेज दे सरकार
सारण: आप के प्रदेश प्रवक्ता व सारण लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी परमात्मा सिंह ने सरकार पर मीडिया कर्मियों को सम्मान देने में पक्षपात बरते जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बड़े मीडिया हाउस भी इस पक्षपात में शामिल हैं। गैर पत्रकारों को वेतन और अन्य सुविधाएं जो मिलती हैं, वह पत्रकारों को नहीं मिलती। यहां तक कि हत्या के शिकार हुए मीडियाकर्मियों के परिजनों व आश्रितों को कोई सुविधा नहीं दी जाती। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और मीडिया चौथा स्तंभ। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह इन्हें सिर्फ विशेष पैकेज दे बल्कि उनके और उनके पारिवारिक भविष्य के बारे में भी विचार करे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।