नारायणचक में ठेला बना रहे युवक के साथ हुई मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।
सत्येन्द्र कुमार सिंह मढ़ौरा सारण
मढ़ौरा सारण- मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नारायणचक निवासी मुन्ना साह ने अपने ही गाँव के मिना देवी, सुनील साह व अनिल साह पर मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है मैं अपने घर पर सब्जी बेचने के लिए ठेला बना रहा था। इसी बीच मिना देवी, सुनिल साह व अनिल साह आकर ठेला छिनने लगे जिसका मैं विरोध किया तो मुझे तीनों मिलकर लाठी डंडे से मारने लगे। जिससे मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया। आवेदक के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।