Breaking News

मैनाटाँड़: पंचायतों को 15 वीं वित्त से होगी विकास




मैनाटाँड़ से संवाददाता अमित सागर की रिपोर्ट
   
मैनाटाँड़ :पश्चिमी चंपारण। आने वाले दिनों में पंचायती राज व्यवस्था को हर तरह से सशक्त किया जाएगा। पंचायतों में अन्य विभागों के कार्यों के अलावा 15वें वित्त आयोग की राशि से हर जरूरी कार्य करवाया जा सकेगा। प्रखंड क्षेत्र के पंचायती राज बस्ठा, महुआ सगरौवा, सुखलही, पिराड़ी, पुरैनिया, रामपुर के मुखिया द्वारा अपने-अपने पंचायतों में पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्य के साथ बैठक कर 15 वीं वित्त से संबंधित नए योजनाओं को जुड़ने के लिए किया बैठक। बैठक में बताया गया कि वर्षा संचयन से संबंधित योजना पर अधिक जोड़ विभाग से दिया गया जैसे सोख्ता, चापाकल, कुआं, पोखर, नाली निर्माण, सार्वजनिक शौचालय एवं कूड़ा रखने के लिए गड्ढे का निर्माण। पंचायतों को मिलने वाली सभी विभागों के राशि का सदुपयोग व योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो सके, इसकेलिए पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्लान बनाया जाएगा ताकि 15 वित्त आयोग व अन्य मदद से मिलने वाली राशि को अनुरूप कार्य हो सके। लिहाजा शनिवार को पंचायत सचिव बैठक में बताया कि आप सभी वार्ड सदस्य इस योजना को अच्छे से समझ ले आने वाले दिन में इस योजना पर काम किया जाएगा। मौके पर उपस्थित  बस्ठा मुखिया पति मोहम्मद इकबाल, मुखिया प्रतिनिधि रोहित कुमार, वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार, उप मुखिया नसीर, प्रभु प्रसाद, गुल्ली राम, भरत राम, अच्छेलाल पासवान आदि मौजूद रहे। बस्ठा पंचायत मुखिया पति इकबाल ने कोरोना वायरस के मध्य नजर रखते हुए सभी वार्ड सदस्यों को बताया कि आप लोग अपने-अपने वार्ड में वार्ड वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए और घर में रहने के लिए कहें और पंचायत स्तर द्वारा सभी ग्रामीणों को मास्क और साबुन का वितरण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।