Breaking News

बेगूसराय में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 2 अन्य घायल



मुफस्सिल थाना के कैथमा गांव में अपराधियों ने रविवार की सुबह भाजयुमो के जिला महामंत्री धीरज भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने धीरज के साथी अनिल यादव को भी गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, कैथमा के ही बिट्टू यादव को भी बदमाशों ने सिहमा गांव में गोली मार दी। दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
भाजयुमो नेता की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों की माने तो दो बाइक पर सवार होकर आए चार की संख्या में बदमाशों ने धीरज को उस समय गोलियों से भून दिया जब वह अपने डेरा से घर जा रहा था।
बदमाशों ने भाजयूमो नेता को 6 गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंच गए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।