Breaking News

गोरेयाकोठी के सानी बसंतपुर पंचायत में बने कोरेन्टाइन सेंटर में 21 प्रवासी उपस्थित है


सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

सिवान/गोरेयाकोठी प्रखण्ड के सानीबसंतपुर पंचायत के गोपाल जी प्रसाद उच्च बिद्यायल सह राजकीय इंटर कॉलेज एवं शाहिद भगत सिंह इंटर कॉलेज को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। आए दिनों इस क्वारंटाइन सेंटर में लोगो की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार को 22 लोगो को रहने की पुष्टि नोडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने की , जिंसमे एक महिला भी शामिल है। इस कोरेन्टाइन सेंटर में महिला को रहने के लिए किसी भी प्रकार का ब्यवस्था उपलब्ध नही है। महिला को गोरेयाकोठी प्रखण्ड पर जाने के लिए किसी भी प्रकार का साधना भी उपलब्ध नहीं है। एक महिला को पुरुषों के कमरे में रहना पड़ रहा है। स्थानीय मुखिया असगर मिया ने बताये की सुबह में नास्ता तथा दोपहर में खाना और फिर रात्रि का भोजन का उत्तम प्रबंधन किया गया है । सभी कर्मचारियों को अलग अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।
शुक्रवार को गोरेयाकोठी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के मौजूदगी में कोरेन्टाइन सेंटर में मौजूद सभी लोगो को किट मुहैया कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।