Breaking News

नौतन के पकड़िया में नल-जल योजना मे गड़बड़ी को लेकर विरोध करते ग्रामीण।



नौतन से शमशाद अज़ीज़ की रिपोर्ट

नौतन। सात निश्चय योजना के तहत नल-जल योजना मे मानक के अनरूप काम नही होने को लेकर नौतन के पकड़िया वार्ड नं 08 के लोगों ने संवेदक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किऐ। प्रदर्शन कर रहे लोगो मे विजय कुमार राम और रामू राम का कहना है कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2016 मे 09 नवम्बर को पकड़िया पंचायत के वार्ड नं 05 मुरतिया से सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल-जल एवं शौचालय योजना का शुभारंभ किऐ थे। चार साल बाद भी नल-जल योजना का काम पूरा नही हो सका है। वहीं 08 नं वार्ड मे मानक के अनरूप काम नही हो रहा है। नल-जल योजना मे घटिया किस्म के सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। साहेब अंसारी,गुड्डू शुक्ला,कन्हैया ठाकुर का कहना है कि मुखिया के बिचौलियों और वार्ड सदस्य द्वारा अधिक कमीशन लेकर ठेके पर काम कराया जा रहा है। पक्की नली-गली योजना मे भी भारी अनियमितता बरती जा रही है। हम सभी इसकी सूचना इनसे संबंधित अधिकारी को क ई बार दे चुके है लेकिन कोई कारवाई नही हो सकी है। यदि इसकी जांच कर त्वरित सुधार नही कराया गया तो लाॅक डाउन पश्चात हम सभी इसके खिलाफ प्रखण्ड मुख्यालय मे अनशन करेगें। प्रदर्शनकारियों मे झुन्ना ठाकुर,अभिनित कुमार,मोहन यादव,कमलेश कुमार यादव,विनोद राम,राजा हुसेन,उदय राम,अफताब आलम,फैयाज अंसारी,दिलीप यादव,नन्दलाल राम,जुगुल राम,मिठू कुमार,मनीष राम,रूपेश कुमार राम,लालबहादुर यादव आदि लोग शामिल थे। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कारवाई की जाऐगी।

किया विरोध-प्रदर्शन।
1.सात निश्चय योजना मे अनियमितता पर नौतन मे ग्रामीणों ने किया विरोध।
2.घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के ग्रामीण।
3.चार वर्षो मे भी नही पूरा हो सकी योजना।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।