Breaking News

मां भारती के वीर सपूत, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती पर टीम धर्मवीर ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया



सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट✍️✍️

बसंतपुर सिवान:- भारत सेवाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये लोग ने पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर गोरेयाकोठी के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह ने कहा कि मेवाड़ के सपूत, त्याग, तपस्या, स्वतंत्रता के पुजारी वीर शिरोमणि 'महाराणा प्रताप' की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके त्याग और संघर्ष की लिखी स्वर्णिम गाथा आने वाली पीढी को भी प्रेरित करती रहेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि युवा पीढ़ी प्रताप के बताये मार्ग एवं आदर्शो पर चलकर बेहतर भविष्य निर्माण के साथ समाज निर्माण में सहयोगी बने।
  इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहनी के जिला महामंत्री प्रकाश प्रताप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अभय सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सुधांश तिवारी, शुभम सिंह, दिनेश राम, कृष्णकांत सिंह, जितेंद्र तिवारी, कृष्णा साह, संजीत सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, गुप्तनाथ राम सहित अनेक लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।