बिहार : जानें किस जिले में अब तक ठीक हो चुके कोरोना वायरस के कीतने मरीज
बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। जिस स्पीड में राज्य में मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसी अनुपात में मरीज ठीक भी हो रहे हैँ। शनिवार को राज्य में 12 और नए मरीज मिले हैं। बिहार के जमुई जिलो को छोड़ कर सभी जिलों में कोविड 19 का संक्रमण फैल चुका है।
इन जिलों में सबसे अधिक मरीज हुए ठीक :
जिले का नाम संख्या
बक्सर 54
मुंगेर 43
रोहतास 40
नालन्दा 35
सीवान 26
कैमूर 25
पटना 21
गोपालगंज 17
भोजपुर 10
बेगूसराय 8
7 जिलों में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, बिहार में अबतक 591 संक्रमित
बिहार में शनिवार को अबतक सात जिलों में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 591 तक पहुंच गई है। 12 नए केस में मुजफ्फरपुर में 3, अरवल में 3, नालंदा में 2, शेखपुरा, वैशाली, भोजपुर और सीवान में एक-एक मरीज शामिल हैंं। कोरोना से 37 जिले अबतक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 318 मरीज स्वस्थ हो अस्पताल से घर लौट चुके हैं और 5 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

318 कोरोना पॉजिटिव हुए स्वस्थ, कुल 585 मरीज
जानकारी के अनुसार बिहार में शनिवार को एक दिन में रिकार्ड 51 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, बिहार में अबतक 585 कोरोना पॉजिटव मरीज हुए है जिनमें 318 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है।
राज्य में कुल 31 हजार 552 सैम्पलों की हुई जांच
वहीं, विभाग के अनुसार शनिवार तक राज्य में कुल 31 हजार 552 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। इनमें 25 हज़ार से ज्यादा मरीज कोरोना निगेटिव पाए गए है। बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या वर्तमान में 262 है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।