Breaking News

अनियंत्रित स्कार्पियो ने मारी ठोकर से बुरी तरह घायल हुए ग्रामीण



सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

गोरेयाकोठी प्रखंड के शादीपुर गांव में
 अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने गांव के एक घर में ठोकर मार दी। टक्कर इतना तेज था कि आसपास के लोगों में खलबली मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो ने जिस घर में ठोकर मारा है उस घर का काफी नुकसान हुआ है। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांव के 2 लोग गाड़ी के चपेट में आ गए। जो बुरी तरह से घायल हो गए हैं । जिनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। ड्राइवर को भी काफी चोट लगी है । ग्रामीणों का कहना है कि ड्राइवर नशे के धूत में गाड़ी चला रहा था ,अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पोल में टकराई फिर एक घर में सीधी टक्कर मार दी।
लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर गोरेयाकोठी थाना पहुंची और घायलों को इलाज के लिए वाले गोरेयकोठी ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए घायलों को सिवान रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।