मुकेश कुमार ने ब्लड डोनेट कर लड़की की बचाई जान
सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
गोरियाकोठी प्रखंड के सतवार पंचायत निवासी मुकेश कुमार ने ब्लड डोनेट कर लड़की की जान बचाई है. आपको बताते चलें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र धोबवालिया कोठी की रहने वाली है। लंबे समय से बीमार चल रही थी। शरीर में खून की कमी की वजह से इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पचपकड़िया गांव निवासी मुकेश कुमार ने रक्तदान कर उस लड़की की जान बचाने का कार्य किए हैं। आपको बता दें कि पचपकड़िया पकड़ी बाजार स्थित एस एन पी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रजनीश रंजन के छोटे भाई हैं मुकेश कुमार। सामाजिक कार्यों में हमेशा से रुचि रखते हैं। एक साल में तीन बार ब्लड डोनेट करते हैं मुकेश कुमार

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।