Breaking News

अरेराज प्रखंड के बुनियाद केंद्र के सदस्यो द्वारा कुष्ठ आश्रम परिवार की मदद के लिए बढ़ाया गया हाथ।



अरेराज बिहार खबर संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट

अरेराज में बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के तहत बुनियाद केंद्र अरेराज के द्वारा अरेराज कुष्ठ आश्रम परिवार के सदस्यों की समस्या के निदान के लिए अपनी ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है कुष्ठ आश्रम के वंचित 11 सदस्यों की राशन कार्ड ,गैस व पेंशन की शीघ्र सुविधा मुहैया कराने की बात बुनियाद के सदस्यों द्वारा कही गई है उनके द्वारा बताया गया कि सरकार की यह  संस्था बृजन, दिव्यांगों व विधवाओं के कल्याण के दिशा में ही काम करता है। अरेराज कुष्ठ आश्रम के नियुक्त जितने भी सदस्य सरकार की योजना से वंचित है उन्हें जल्द ही सरकार की योजना का लाभ दिया जाएगा। कुष्ठ आश्रम में 26 परिवारों के 11 सदस्य हैं जो अब तक राशन कार्ड, गैस व सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा नहीं ले पाए हैं। बुनियाद केंद्र के प्रबंधक डॉ राजीव कुमार सिन्हा व रजनीश सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि सुविधाओं से वंचित कुष्ठ आश्रम के 11 सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य सरकारी लाभ दिलाया जाएगा। जिसके लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।