Breaking News

मोतिहारी: डॉ आर के दुबे ने की आकाश की गिरफ्तारी की निंदा



बिहार खबर संवाददाता मोतीहारी/केसरिया ।


पूर्वी चंपारण: केसरिया विधानसभा के जन अधिकार पार्टी के नेता डॉ आर के दुबे ने कहा कि लोकतंत्र में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ धरना -प्रदर्शन करना अधिकार है।लेकिन बिहार सरकार इसे रोक कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत में हमारी पार्टी भ्र्ष्टाचार का विरोध करती रहेगी । उन्होंने छात्र संघ के जिलाध्यक्ष आकाश की गिरफ्तारी को गलत बताते हुये।उसे अविलंब रिहा करने की मांग की। असल मे छात्र संघ के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह को घोड़ासहन पुलिस ने भ्र्ष्टाचार के खिलाफ अनशन करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी के अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार ने कहा कि आकाश की गिरफ्तारी के विरोध में हमारी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।मौके पर धीरेंद्र कुमार पांडेय,सुजीत कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार,शशांक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।