सावधान:- BSEB ने रिजल्ट जारी नही की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है भ्रमक लिंक,सतर्क रहने की आवश्यकता।
अरेराज से दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
बिहार बोर्ड मेट्रिक 2020 का रिजल्ट का इंतजार सबको है विद्यार्थी बार-बार बोर्ड के वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं और बोर्ड भी रिजल्ट की तैयारियों में व्यस्त है। लेकिन इसी बीच एक खबर आई कि रिजल्ट में अभी समय लग सकता है। लेकिन विद्यार्थियों के उत्सुकता का फायदा उठाते हुए सोशल मीडिया पर किसी ने शरारत कर दी और देर रात से सोशल साइट पे एक लिंक वायरल हो रहा है।
लिंक पर क्लिक करते ही एक बेबसाइट खुल रहा था। जिसमें नाम, रोल नंबर व रोल कोड डालने पर पास के साथ-साथ डिवीजन भी बता रहा था । इसके बाद लोगों में रिजल्ट देखने के लिए हड़कंप मच गई और सभी अपना रिजल्ट चेक करने लगे लेकिन बाद में देखा गया कि गलत नाम, गलत रोल नंबर व गलत कोड डालने पर भी पास और फेल का रिजल्ट आज आ रहा था। जिसके बाद पता चला कि यह भ्रामक लिंक है।



कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।