Breaking News

नौतन:- कुव्यवस्था से नाराज प्रवासी गोपालगंज बेतिया मुख्य हाईवे को किया जाम।


शमशाद अज़ीज़ की रिपोर्ट

नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के मंगलपूर गुदरीया पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकटवा में क्वरंटाइन सेंटर पर कुव्यस्था से नाराज़ सैकड़ों प्रवासियों ने शनिवार को बेतिया गोपालगंज मुख्य हाईवे को घंटों जाम कर दिया।नराज प्रवासि मजदूरों ने बताया कि सेंटर पर स्थानिय प्रशासन , जनप्रतिनिधियों द्वारा क्वंरंटाईन सेंटर पर किसी प्रकार की सूविधा नहीं दी जा रही है जिससे मजदूर काफी दिक्कत और परेशानी में हैं।भुखे प्यासे रहने को विवस है। पंचायत के मुखिया और अंचलाधिकारी से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सूविधा नहीं दी जा रही है। बताया कि कि खाना,नाश्ता, पानी,बिछावन, मच्छरदानि,ब्रश ,पेस्ट , कपड़ा अन्य व्यवस्था में काफी गड़बड़ है।सुबह के नाश्ता भी पुरा नही दिया जाता है।खाना का भी कोई मेन्यू और समय सारणी नहीं है।भिसड गर्मी में प्रवासी मजदूरों को मच्छर का डंस झेलना पड़ता है।कहा कि नौतन के क्वंरंटाइन सेंटरों पर प्रशासनिक व्यवस्था फेल है। सरकार के मनसुबो पर स्थानिय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंचे जदयू लौरिया बिधान सभा प्रभारी ह्रदयानंद सिंह ने भड़के प्रवासि मजदूरों को समझा सड़क जाम को हटवाया।और  व्यवस्था सही होने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।