Breaking News

जगदीशपुर: लाॅक डाउन मे राशन नही मिलने से लाभुक परेशान।



पकड़िया पैक्स से राशन नही मिलने पर फरियाद करते लाभुक।
जगदीशपुर से शमशाद अज़ीज़ की रिपोर्ट
जगदीशपुर। वर्षों से राशन नही मिलने पर लाभुक को लाॅक डाउन के पास भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस संदर्भ ने शिवरही मठिया के हमीद अंसारी ने नौतन बीडीओ के पास आवेदन देकर बताया है कि पकड़िया पैक्स से जब राशन लेने जाते है तो पर्ची निकलने के बाद भी राशन नही दिया जा रहा है। वार्ड सदस्य पति सलाम अंसारी के कहने पर भी लाॅक डाउन मे लाभुक को दी जा रही राशन लेने गये तो पर्ची निकलने के बाद भी राशन नही मिला। जब इसका कारण हमने पुछा तो पैक्स अध्यक्ष रोहित रंजन वर्मा गाली-गलौज कर भगा दिऐ। इस प्रकार करीब पांच वर्षो से हमारे राशन का अवैध तरीको से उठाव कर लिया गया है। और हम अपने हक से आजतक बंचित है। नौतन सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर तत्काल लाभुक को 20 किग्रा राशन दिलवा दिया गया है बाकि के राशन नही मिलने के आरोप की जांच कर संबंधित लोगों के प्रति कारवाई की जाऐगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।