Breaking News

युथ हेल्थ फाउंडेशन के सचिव ने राहत सामग्री का किया वितरण।---------500 से अधिक पौकेट का किया वितरण।



नौतन से शमसाद अजीज की रिपोर्ट

नौतन।जब इंसान भुख से तड़प रहा हो उस समय अगर किसी को खुदा मदद करने के लिए आगे भेज दे तो लोग उसे खूदा से कम नही मानते हैं।ऐसा नजारा नौतन में देखने को मिला। जहां यूथ हेल्थ फाउंडेशन के बैनर तले प्रखण्ड क्षेत्र के पुर्वी नौतन, सनसरैया,पं नौतन,खड्डा सहित कई पंचायतों में लगभग पांच सौ गरीब असहाय परिवारों के बिच राशन का वितरण संस्था सचिव सहयोजक सह राजद युवा नेता असद राजा के द्वारा विगत कई दिनों से लगातार किया जा रहा है।संस्था सचिव असद राजा ने बताया कि हमारे इस संस्था के द्वारा विगत कई दिनों से राहत गरीब असहाय लोगों के बिच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।पौकेट में चावल,दाल,आलु,प्याज चना, लाई,तेल,सेवई,रसना सहित चीनी आदि रखा गया है। आगे कहा कि यह सामग्री हर समुदाय के लोगों के बिच वितरण किया गया है। आगे हर संभव मदद करने की बात इस संस्था के सचिव द्वारा कही जा रही है। मौके पर संस्था के अध्यक्ष उमेश यादव,सालीक खां,झून्ना यादव, रेहान सिद्दीकी,मून्नु सिद्दीकी आदि का साम्रगी वितरण में सहयोग सराहनीय रहा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।