Breaking News

हड़ताल से लौटे गुरुजी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल किए बगैर योगदान दिए।



लौरिया से संवाददाता रविशंकर मिश्र की रिपोर्ट


लौरिया: करीब पौने तीन माह तक अपनी विभिन्न मांगों के लिए हड़ताल पर अड़े रहे गुरुजी आखिरकार हड़ताल खत्म कर बुधवार को बीआरसी भवन में योगदान के लिए पहुँचे । दूसरों को शिक्षित करने वाले और शिक्षा का अलख जगाने वाले गुरुजी ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में फेल हो गए। वे स्वयं इसकी धज्जियां उड़ाते हुए एक - दूसरे के करीब सटकर वार्तालाप करने में मशगूल थे।इनकी भीड़ अधिक थी और वे एक दूसरे से सटे हुए थे। उन्हें एक दूसरे से पहले योगदान देने की होड़ मची रही।
इस बावत बीआरपी संतोष कुमार यादव से पूछने पर बताया कि बिगत 17 फरवरी से ही सभी नियोजित शिक्षक हड़ताल पर थे।बीते इसी 4 मई को सरकार से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हुआ है।इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी व स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार भौतिक रूप से बीआरसी कार्यालय में सशरीर उपस्थित हो कर उन्हें योगदान देने के लिए आदेश दिया गया है। दुःख की बात है कि कुछ शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही ढ़ंग से नहीं कर रहे थे
 । उन्हें हिदायत दी गई है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जहां अब शिक्षक दूरी बना रहे हैं।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।