Breaking News

मैनाटाँड़:- भ्रष्टाचार का बोलबाला बंद करो, खलीकुज्जामां




संवाददाता अमित सागर

मैनाटाँड़ पश्चिमी चंपारण। श्रमिक कानून के विरोध में ट्रेड यूनियन का विरोध प्रदर्शन कर रहे सीपीआई के मैनाटाँड़ अंचल सचिव खलीकुज्जमां ने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों को परेशान करने के नए-नए तरीके अपना रही सरकार। नफे सिंह उप निरीक्षक द्वारा कर्मचारियों की झूठी रिपोर्ट बनाकर उन्हें निलंबित करवाया जा रहा है। कर्मचारियों के झूठे मिस रिपोर्ट तैयार की जाती है। अधिकारी प्राइवेट बस संचालकों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसें बंद करवा कर प्राइवेट बसों का बढ़ावा दिया जा रहा है। चालक परिचालक के साथ मारपीट के मामले का जिक्र किया। प्रवासी मजदूरों की बदहाली, कोरोना संकट के दौर में उनके लिए 3 महीने का राशन, हर एक को दस हजार रुपए सहायता, गांव शहरों के लिए रोजगार की मांग को लेकर प्रशासन कानून में मजदूर विरोधी बदलाव, सार्वजनिक क्षेत्रों में निजी करण तथा लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में 22 मार्च को आयोजित कर देशव्यापी प्रतिरोध दिवस किया गया। बताया कि वामदलों के नेताओं ने कहा कि आज पूरे देश और खासकर श्रमिक वर्ग अभूतपूर्व संकट झेल रहा है। नागरिकों के मौलिक अधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों को कोरोना की आड़ में खत्म करने की साजिश केंद्र और राज्य सरकार कर रही है। इसकी पूरी ताकत और वामदलों के साथ हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घरों से दूर प्रवासी मजदूर और यातनाएं झेल रहे मजदूरों की नौकरियां चली गई, वेतन नहीं मिले, उन्हें आवासों से बेदखल किया गया, भूख से पैदल चलते हुए रास्ते में मारे जा रहे हैं। सरकारें उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने में असफल रही। सरकार की नाकामी के चलते अभूतपूर्व त्रासदी झेल रहे सैकड़ों मजदूरों की जाने जा चुकी है। दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूर सड़कों पर अपने घरों को वापस जा रहे दुर्घटना में मारे जा रहे हैं, और योगी सरकार केवल श्रमिकों की रक्षा और सम्मान की खोखली घोषणा कर रही है। मौके पर उपस्थित सीपीआई के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।