Breaking News

दारियापुर: दहेज मुक्त शादी सम्पन्न हुयी।



दरियापुर सारण:-
अमित कुमार

 प्रखंड क्षेत्र के पुरदिलपुर गांव निवासी बैजनाथ सिंह की पुत्री कुमारी प्रियंका की दहेज मुक्त शादी आज  राम जानकी मंदिर में हरिहरपुर कोठी निवासी दूधनाथ सिंह के अंकज कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई। इस शादी में लड़की वाले के तरफ से सगा सम्बन्धी मिलाकर दस लोग और वही लड़का वाले के तरफ से दस लोग थे। वही इस शादी में बर एवं बधु मास्क लगाकर हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ वरमाला पहनाकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई। वही पूर्व चिकत्सा पदाधिकारी डॉ० के० एन० सिंह , सुरेश सिंह, हरियरपुर के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह , दीनानाथ सिंह ने वर-वधु के दाम्पत्य जीवन अच्छे से व्यतीत हो अपना आशीष प्रदान किये।
इस संबंध में विवाहित जोड़े ने कहा है कि हम लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है यह भी जीवन में एक पहचान बनी रहेगी कहा कि अगर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचना है तो लॉकडाउन के नियमों का अवश्य करें और देश को इस महामारी से बचाएं, घर पर रहें सुरक्षित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।