Breaking News

गोरेयाकोठी के नव पंचायत राज सरारी में तेजी से बढ़ रहा प्रवासियों की संख्या



गोरेयाकोठी/सिवान
सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

गोरेयाकोठी सिवान | गोरेयाकोठी प्रखण्ड में आने वाले प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अलग अलग पंचायतों में बने क्वारंटाइन सेंटरों में एक है नव पंचायत राज सरारी। नव पंचायत राज सरारी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरारी को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। आए दिनों इस क्वारंटाइन सेंटर में लोगो की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार को 82 लोगो को रहने की पुष्टि नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार पाठक ने की है। संतोष कुमार पाठक ने बताये की नव पंचायत राज सरारी में बने कोरेन्टाइन सेंटर में सभी लोग गोरेयाकोठी प्रखण्ड के अलग अलग पंचायतों के रहने वाले हैं। स्थानीय मुखिया अजय कुमार प्रसाद ने बताये की मेनू के अनुसार सुबह में प्रतिदिन अलग अलग प्रकार के नास्ता तथा दोपहर में अलग अलग प्रकार के खाना और फिर रात्रि का अलग अलग  प्रकार के भोजन का उत्तम प्रबंधन किया गया है ।वही  नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार पाठक ने बताये की सभी कर्मचारियों को अलग अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। तीन शिफ्ट में सभी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
आगे श्री मुखिया ने बताये की क्वारंटाइन सेंटर में समय समय पर छिड़काव का कार्य भी हो रहा है, सभी प्रवासियों को रहने के लिए हर प्रकार का सामान उपलब्ध कराया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।