Breaking News

छपरा: उच्च विद्यालय अमनौर के छात्र ने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप टेन में जगह बनायी।



संवाददाता अमनौर से शशी सिंह कि रिपोर्ट

 छ्परा: (अमनौर)उच्च विद्यालय अमनौर के छात्र आयान अखतर ने मैट्रिक परीक्षा 2020 में कुल 453 अंक प्राप्त करके जिला टॉप टेन में जगह बनाते हुए सारण जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है।वही मालूम हो कि आयान अखतर ग्राम जगदीशपुर, मेकर, सारण का निवासी है । आयान अखतर के पिता अखतर अली अंसारी एक समाज सेवी हैं।तथा माता सईदा बेगम शिक्षिका हैं । आयान अखतर के जुड़वाँ भाई अमन सैफ ने भी मैट्रिक परीक्षा में 439 अंक प्राप्त किया है । ये दोनों भाई शुरू से ही मेधावी रहे हैं । पूर्व में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में भी ये दोनों भाई लगातार टॉप करते रहे हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।