Breaking News

मोतिहारी: मुझे भी डीएम बनने की तमन्ना हैं सर सुनकर खुश हो गए डीएम



:डीएम ने शुभम को दिया गुलाब का पौधा व बुक

:भटवलिया पंचायत में किया सामुदायिक शौचालय उद्घघाटन

मोतिहारी/संग्रामपुर से संवाददाता दीपू कुमार गिरि/संतोष पांडेय। की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण: संग्रामपर  सामुदायिक शौचालय से वैसे लोगो को लाभ मिलेगा जिनके पास अपना निजी शौचालय नहीं हैं।उक्त बातें बुधवार को जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को प्रखण्ड के भटवलिया पंचायत के नौतन महा दलितबस्ती में उद्घघाटन के दौरान कहीं। साथ ही उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले रामानन्द राम को भी धन्यवाद दिया। इसी दौरा के क्रम में डीएम बिहार मैट्रिक परीक्षा प्रदेश स्तर पर 9वी स्थान प्राप्त करने वाले शुभम कुमार के आवास दक्षिणी भवानीपुर के पकड़ी गांव पहुच गए। जहां उन्होंने शुभम को टॉपर बनने पर बधाई देते हुए गुलाब का पौधा व किताब भेंट करते हुए शुभकामना दी। बात चीत के दौरान जब डीएम ने शुभम से पूछा कि आगे क्या करोगे तो शुभम ने बताया कि सर आप जैसे कर्तव्य निष्ट डीएम बनकर देश व प्रदेश के साथ ग्रामीण इलाकों का विकास करना चाहूंगा। डीएम उसके बात को सुन मुस्कुरा पड़े और सफल होने का आशिर्बाद दिया।इसके बाद वे प्रखण्ड मुख्यालय के बीआरसी में बने कोरेंटइन सेंटर पहुचे जहां उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए किए गए विधि व्यवस्था का जायजा लिया।  इस दौरान डीडीसी मोतिहारी, एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार,भोली मंडल समेत कई मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।