छपरा:- सदर अस्पताल छ्परा में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाददाता छपरा से धनंजय कुमार की रिपोर्ट
छपरा: दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन में रखने के लिए श्रेणी का बंटवारा किया गया है। अब सूरत, अहमदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, दिल्ली, मुंबई , फरीदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु से आने वाले प्रवासियों को ही स्कूल क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा तथा अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों को 14 दिन होम को क्वॉरेंटाइन रखा जाएगा। प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में रख कर उन्हें 14 दिनों तक प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य प्रबंधक तथा यूनिसेफ के बीएमसी को प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार शर्मा, डीपीएम अरविंद कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ रंजीतेश कुमार, यूनिसेफ के जिला समन्वयक आरती त्रिपाठी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।