जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड क्वारंटाइन कैम्प एवं वाहन कोषांग का लिया गया जायजा।
बेतिया से संवाददाता घनश्याम की रिपोर्ट
बेतिया।जिलाधिकारी कुंदन द्वारा प्रखंड क्वारंटाइन कैम्प बेतिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्वारंटाइन कैम्प में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्हें दी जाने वाली सभी आवश्यक सामग्रियां पर्याप्त मात्रा में रखना सुनिश्चित किया जाय। उन्हें समय पर भोजन, पेयजल के साथ ही मच्छर आदि से बचाव के लिए भी समुचित व्यवस्था अपडेट रखी जाय।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
जिलाधिकारी द्वारा क्वारंटाइन कैम्प में रहने वाले व्यक्तियों से मिलने वाली सुविधाओं के संदर्भ में पूछताछ भी की गयी। साथ ही सभी व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।
क्वारंटाइन कैम्प के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि क्वारंटाइन सेंटर में अभी 152 बेड हैं तथा कुल 16 व्यक्ति इसमें रह रहे हैं। इन सभी सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करा दी गयी है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
वहीं बस स्टैंड, बेतिया के प्रांगण में संचालित वाहन कोषांग का भी जायजा जिलाधिकारी द्वारा लिया गया है। जिला परिवहन को सारी व्यवस्थाएं समुचित तरीके से ससमय कर लेने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, उप विकास आयुक्त रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश सिंह, एसडीएम विद्यानाथ पासवान, ओएसडी बैद्यनाथ प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।