क्वारेंटाइन सेंटर पर असमय खाना लेकर पहुचे कर्मियों को प्रवासी मजदूरों ने बनाया बंधक जनप्रतिनिधियों ने मुक्त कराया। ।
प्रवाशियो मजदूरों ने पेट भर खाना नही मिलने का लगाया आरोप।
बेतिया से संवाददाता घनश्याम की रिपोर्ट
बेतिया।। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के ओझा बारवा पंचायत एवं सिसवा भुमिहार पंचायत मे बने प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कोरेन टाइन सेंटर मे भेजे गए प्रशासन की ओर से भोजन के पैकेट लेकर पहुंचे कर्मियों को वहां रह रहे प्रवासी मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर एक बंद कमरे में बंद कर दिया । प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि उनको कम मात्रा में और असमय भोजन दिया जा रहा है
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
गुस्साए प्रवासी मज़दूरों को अपील करने प्रशासन एवं मुखिया जनप्रतिनिधियों के द्वारा मोबाइल के माध्यम से फोन कर समझाने बुझाने के बाद भी बंद किए गए कर्मियों को छोड़ा गया जानकारी के अनुसार ओझावारवा पंचायत एवं सिसवा भुमिहार पंचायत सहित सभी क्वरें टाइन सेंटर के प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि भोजन का पैकेट दिन में 2:00 बजे और रात में 10:00 बजे वह भी नाश्ते के छोटे पैकेट में आ रहा है। इसमें हम सभी प्रवासी मजदूरों का पेट नहीं भर रहा है
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
पानी नाश्ता साबुन डिटॉल इत्यादि सब कुछ घर से मंगाना पड़ रहा है जो प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाकर अपने अपने घर से खाना मंगा कर खाने पर अड़े हुए है। पैक्श अध्यक्ष बिट्टू झा मुखिया शिवजी झा एवं सिसवा भुमिहार के मुखिया पति लालू शाह के द्वारा फोन पर समझाने के बाद भी सभी प्रवासी मजदूर मानने को तैयार नहीं हुए। मुखिया पति लालू शाह का कहना है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में असमय खाना पहुंचने की सूचना सीओ अभिषेक कुमार को बताया तो उन्होंने कहा कि पंचायत में एक जगह क्वरेंटाइन सेंटर बनाया जाए। नहीं तो इसकी शिकायत आगे आप कर सकते हैं हम कुछ नहीं कर सकते है इधर सीओ अभिषेक कुमार का कहना है कि सरकार के निर्देशो के अनुसार मानक रूप से खाना पहुंचाया जा रहा है गंवई राजनीति कर मजदूरों को भड़काया जा रहा है इस घटना की जानकारी मिली है जांच करा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।