मोतिहारी: संगरोध केन्द्रों पर लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी ने 11 सीओ से मांगा जवाब।
जिले के केसरिया सीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बिहार खबर संवाददाता दीपू कुमार गिरि( मोतीहारी ब्यूरो)
पूर्वी चंपारण: संगरोध केन्द्रों पर जांच में सीओ की लापरवाही सामने आयी। एक शिक्षक भी लापरवाही में पकड़े गये हैं। इसे काफी गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कपिल अशोक ने 11 अंचल के सीओ व रामगढ़वा के एक शिक्षक से जवाब तलब किया है। जिलाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी ने सिकरहना अनुमंडल के ढाका, चिरैया,घोड़ासहन व बनकटवा, रक्सौल सीओ,चकिया अनुमंडल के चकिया, मेहसी,कल्याणपुर व केसरिया सीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पकड़ीदयाल अनुमंडल के पताही व फेनहरा अंचल के सीओ से भी जवाब तलब किया गया है। बता दें कि केन्द्रों पर पायी गयी है कमी अधिकारियों के निरीक्षण में क्वारंटाइन केन्द्रों पर कई तरह की कमियां पायी गयी है। जबकि जिलाधिकारी ने सभी संगरोध केन्द्रों पर आवासित प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मुहैया कराने का निर्देश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।