मोतिहारी: ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने बिपिन कुशवाहा, मिल रही बधाई एवं शुभकामनाएं
बिहार खबर संवाददाता रामगढ़वा ।
पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा । ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या ने रक्सौल एलआईसी शाखा के अध्यक्षीय क्लब सदस्य अभिकर्ता बिपिन कुशवाहा को ऑल इंडिया लियाफी (पूर्व मध्य क्षेत्र) का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस मनोनयन के उपरांत श्री कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या, क्षेत्रिय अध्यक्ष आर एन देव(पूर्व मध्य क्षेत्र) व क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुवे कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है ,मैं उसकी पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।
अभिकर्ताओ के समस्याओ के समाधान तथा उनके मान- सम्मान व हितों तथा अधिकारों के रक्षा के लिये सदैव ततपर रहूंगा।इधर मनोनयन के बाद अभिकर्ताओ ने हर्ष ब्यक्त करते हुवे श्री कुशवाहा को बधाई दी है।उक्त बातों की जानकारी अध्यक्ष बिपिन कुशवाहा ने रविवार को दी।
मौके पर बधाई देने वालो में एमडीआरटी व अध्यक्षीय क्लब सदस्य स्वर्ण सिंह ,सतेंद्र सिंह ,राजनायन सिंह,मु० की शान संवाददाता एम० कुमार,अवधेश मिश्रा,ध्रुव प्रसाद,प्रदीप कुमार सिंह, मधुरेन्द्र तिवारी,एल के कर्ण, प्रदीप कुमार सिन्हा,अनिल यादव,असलम आलम,बिरभूषन श्रीवास्तव ,अमन कुमार,संजय कुशवाहा, रामरेखा प्रसाद आदि लोग प्रमुख है ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।