Breaking News

अरेराज निवासी कोरोना से जंग जीतने के बाद स्वागत के साथ घर लौटा।





अरेराज से संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट

अरेराज: पूर्वी चंपारण जिला के  कोरोना  से जंग जीतने वाले आठ लोगों को फूल माला पहनाकर आइसोलेशन वार्ड से कल विदा किया गया। साथ ही पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने धार्मिक पुस्तक,फल सहित सर्टिफिकेट के साथ भेजा घर। जिसमें अरेराज वार्ड नंबर 1 के निवासी साबिर आलम पिता-इमामुल हवारी जो कोरोना से जंग जीतकर घर वापस पहुँचा। घर वापस आने व कोरोना जैसे बीमारी से जीतने के बाद उनके गांव वालों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कोरोना से जंग जीतकर वापस घर पहुंचते ही स्वागत में नफीस अख़्तर, शाहिद हुसैन,सुभान हवारी हरिनन्दन राम , गुड्डू राम ,  हामिद हसन , फखरुद्दीन हवारी ,इस्लाम हवारी ,आलम हवारी इत्यादि गांवो के बहुत सारे लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।