Breaking News

औरैया हादसा : मरने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के



उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो ट्रकों की टक्कर में घर जा रहे 24 मजूदरों की मौत हो गई। वहीं, 15-20 मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सभी मजदूर राजस्थान से आ रहे थे।
औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसे शनिवार तड़क सुबह 3:30 बजे हुआ। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15-20 लोगों को चोटें आई हैं। इस हादसे के शिकार हुए ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं।
औरैया में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेगे हुए हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा करने और दुर्घटना के कारणों पर तुरंत रिपोर्ट दें को कहा है।
इससे पहले 14 मई को बिहार के कुछ मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। वे सभी मुजफ्फरनगर ही पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।