मोतिहारी के क्वारेंटीन सेंटर में बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप, मुंबई से कुछ दिनों पहले ही लौटा था प्रवासी मजदूर
संवददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
मोतिहारी : कोरोना महामारी के बीच दूसरे राज्यों से आर रहे प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटीन सेंटर में रखा जा रहा है. लेकिन बिहार के क्वारेंटीन सेंटरों से मजदूरों के मौत की खबर भी लगातार आ रही है.
मोतिहारी में क्वारेंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर की संदेहास्पद मौत के बाद हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक मुंबई से आए प्रवासी मजदूर की मोतिहारी के पताही प्रखंड के देवापुर पंचायत के लहसनिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय क्वारेटिन सेंटर क्वारेंटीन सेंटर में मौत हो गई है.
बताया जाता है कि क्वारेंटीन सेंटर में बुजुर्ग प्रवासी मजदूर की मौत की खबर लगते ही पताही सीओ रोहित कुमार,पचपकडी थाना पुलिस सहित मेडिकल टीम क्वारेंटीन सेंटर पहुंच गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।