नौतन: कोविड 19 के सर्वेक्षण के दौरान सेविका की निधन।
-----शिवराजपुर मुखिया ने जताया गहरी शोक।
नौतन से शमशाद अजीज की रिपोर्ट
नौतन।नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत वार्ड नं 15 केन्द्र संख्या 170 दमका टोला की सेविका विनीता देवी COVID 19 की सर्वेक्षण के दौरान मृत्यु हो गई। समेकित बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी के आदेशानुसार सम्बंधित पोषक क्षेत्र में लगातार कड़ी मेहनत के साथ सर्वे कर रही थी।सर्वे के दौरान अचानक तबियत खराब हुई।आनन फानन में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेतिया लें गए।जहा डाक्टरों ने गम्भिर स्थिती देखते हुए पिएमसीएच पटना रेफर कर दिया।पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।विदीत हों कि मृतक सेविका विनीता देवी ने केन्द्र सं 170 पर नवम्बर 2004 में अपना योगदान दिया है।तब से आज तक मृतक द्वारा पुरी इमानदारी और लगन के साथ शिवराजपुर दियरावर्ती इलाके के बच्चों को शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।खबर सुनते ही पोषक क्षेत्र सहित पूरे पंचायत में मातमी सनाटा छा गया। बच्चे,बुढे, नौजवान और महिलाएं नम आंखों के साथ बिदाई की। मृतक सेविका ने कोविड 19 जैसे घातक महामारी में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पुरी इमानदारी के साथ ड्यूटी करते करते हमेशा के लिए पंचतंत्र में विलीन हो गई। सरकार को मुआवजा देनी चाहिए। वही शिवराजपुर पंचायत के मुखिया लालबाबू मिश्रा ने गहरी दुख जताया है। और परिवार वालों को इस दुखद घड़ी में धैर्य रखने की अपील की है। मुखिया द्वारा विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजा देने अपील गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।