केसरिया: आंगनबाड़ी केन्द्र पर किया गया पोषाहार का वितरण।
केसरिया/मोतिहारी से संवाददाता दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट
पूर्वी चंपारण: केसरिया।प्रखण्ड क्षेत्र के मठिया में अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 140 पर बुधवार को पोषाहार का वितरण किया गया। सेविका सिन्धु कुमारी ने बताई कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 8 गर्भवती, 8 प्रसूति के अतिरिक्त 34 अति कुपोषित बच्चो के अभिभावक के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। इसके अलावा स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को 200 मिली ग्राम सुधा दूध का पॉकेट व 200 ग्राम मीठा वितरण करने का आदेश परियोजना द्वारा दिया गया है। वही महामारी के प्रकोप को देखते हुए पोषाहार में आए सभी लोगो को पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर पीयूष कान्त नीरज द्वारा मास्क व साबून दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।