मैनाटाँड़: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
संवाददाता मैनाटाँड़ की रिपोर्ट
पश्चिमी चंपारण। मैनाटाँड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार की दोपहर एक घर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आग स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। वहीं थोड़ी देर में फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई और बिजली बंद करा कर आग को बुझाया। पीड़ित के अनुसार लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि बसंतपुर निवासी फजल मियां उर्फ बीगल मियां का मकान है। गृहस्वामी फजल मियां ने बताया कि करीब लाखों के संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित फजल ने बताया कि हमसब लोग खेत में गए थे। बच्चे घर पर थे तभी आग लग गई। बताया जाता है कि घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन आदि सारी समाने जलकर राख हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।