Breaking News

घोड़ासहन: मुखिया पर कार्रवाई के लिए काली पट्टी बाँध कर दिया धरना


घोड़ासहन: घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के मुखिया द्वारा किये गये लाखों रुपये के घोटाले और कोरेनटाईन भवन के नाम पर पैसे की अनियमित्ता के आरोप को लगाकर इसकी जाँच के माँग लेकर जन अधिकार पार्टी के छात्र ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह अपने श्रीपुर स्थित आवास पर काली पट्टी बाँधकर एकदिवसीय धरना पर बैठ कर उच्चस्तरीय जाँच की माँग की ,जाप छात्र परिषद् के ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने बताया की मुखिया द्वारा पंचायत में बहुत एसे कार्य हैं जिनका उनके द्वारा अवैध रूप से निकासी की गयी हैं ,जब आरटीआइ के द्वारा पंचायत के विकास कार्यों का ब्योरा माँगा गया तो उससे इसकी ख़ुलासा हुई हैं ,श्री सिंह ने बताया की कोरोना महामारी में कोरेनटाइन के नाम पर पैसों का दुरुपयोग किया गया हैं ,कोरेटाईन सेंटर पर कोई सुविधा नही है लोग अपने घर से खाना मँगाकर खा रहे है तथा बिस्तर भी घर से ही मँगा रहे हैं,उन्होंने बताया की पूर्व में मुख्यमंत्री और जिलाधिकरी को पत्र लिखकर जाँच करवाकर कार्रवाई करने की माँग की थी लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नही हुई हैं ,श्री सिंह ने कहा की सरकार और प्रशासन अबिलंब मुखिया से द्वारा किये गये सभी कार्यों का जाँच करवाकर उनके द्वारा कोरोना महामारी में की गयी पैसों के ख़र्च को सार्वजनिक करे अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएँगे.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।