शिक्षिका मेरी आडलीन ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों को सीखा रही आर्ट करना।
बेतिया से बिहार खबर संवाददाता घनश्याम की रिपोर्ट
बेतिया।राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन छात्रों को ऑनलाइन यू ट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से चित्र बनाना सीखा रही है। सुश्री ने कहा कोरोना वायरस और लॉक डाउन के कारण एक तरफ सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद है। तो दूसरी तरफ छात्र- छात्राएं लॉक डाउन के दौरान विद्यालयीय पढ़ाई से वंचित है। ऐसे वे छात्र - छात्राओं को ऑनलाइन, यू ट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से अक्षर चित्र बनाना, आर्ट करना सीखा रही है। अभी वर्तमान में वे छात्रों को आर्ट बाई लेटर्स के द्वारा अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स से विभिन्न प्रकार के चित्र बनाना सीखा रही है।
सुश्री आडलीन ने कहा कि अक्षर चित्र के बाद वे संख्याओं और वर्णमाला से चित्र बनाना सिखाएंगी, साथ ही अंगूठे के निशान और रंग और धागा के माध्यम से चित्र और खूबसूरत आकृतियों को बनाना सिखाएंगी। इससे बच्चों में सृजनात्मकता और आर्ट के प्रति रुचि बढ़ेगी। बच्चे विषयों की पढ़ाई के साथ- साथ कला को सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस ऑनलाइन क्लास के माध्यम से न सिर्फ अपने जिले के, बल्कि राज्य के भी छात्र और शिक्षकगण इससे लाभान्वित हो रहे है। शिक्षकों के ग्रुप टीचर्स ऑफ हिस्ट्री मेकर, टी० एल० एम० बिहार ग्रुप और टीचर्स ऑफ बिहार ग्रुप के सदस्यों द्वारा इसे काफी सराहा जा रहा है। एक तरफ छात्र मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय के माध्यम से अपनी पाठ्य पुस्तकों की पाठ को पढ़ रहे है तो दूसरी तरफ विषयों के एक्सपर्ट के द्वारा ऑनलाइन जानकारी ले रहे है। इस तरह छात्र- छात्राएं लॉक डाउन में अपनी पढ़ाई को आंनद के साथ पढ़ रहे है।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।