Home
/
पटना
/
रिजल्ट
/
Bihar
/
Breaking News
/
BSEB
/
Result
/
Bihar Board 10th Result 2020: मैट्रिक रिजल्ट के इंतजार में छात्र, बीएसईबी बिहार बोर्ड से नहीं आया कोई अपडेट
Bihar Board 10th Result 2020: मैट्रिक रिजल्ट के इंतजार में छात्र, बीएसईबी बिहार बोर्ड से नहीं आया कोई अपडेट
Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को गुरुवार को भी मायूसी ही हाथ लगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से अभी तक रिजल्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अपडेट नहीं आया है। बिहार बोर्ड ने अभी तक यह नहीं बताया है कि रिजल्ट किस समय जारी किया जाएगा। छात्र पिछले दो दिन से बोर्ड की ओर से मैट्रिक रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2020 ) की घोषणा से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड सूत्रों के मुताबिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। इसके अलावा मेरिट लिस्ट, टॉपर इंटरव्यू, वेरिफिकेशन संबंधी कार्य भी करीब करीब पूरे हो चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बोर्ड ने आगे के स्क्रूटिनी व सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल भी तैयार कर लिया है।
इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15,29,393 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी।
रिजल्ट में हुई देरी
24 मार्च बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था। बोर्ड को योजना कुछ ही दिनों बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते 31 मार्च के बाद से मूल्यांकन कार्य बाधित रहा। 6 मई से मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बिहार बोर्ड ने शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाया। 6 मई तक मूल्यांकन का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था।

पिछले साल (2019) 6 अप्रैल को मैट्रिक के परिणाम आए थे। 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। यानी पिछले साल रिजल्ट काफी बेहतर रहा था। 2019 में करीब 12 प्रतिशत स्डूटेंस ज्यादा पास हुए थे। सिमुलतला के सावन राज भारती ने बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप किया था। पहले 5 रैंक पाने वाले 8 स्टूडेंट्स सिमुलतला के थे। टॉप 10 स्टूडेंट्स में दो को छोड़कर शेष सभी विद्यार्थी सिमुलतला के थे।
बिहार बोर्ड ने 24 मार्च को ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया था। इस बार 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल रहे हैं।
Bihar Board 10th Result 2020: मैट्रिक रिजल्ट के इंतजार में छात्र, बीएसईबी बिहार बोर्ड से नहीं आया कोई अपडेट
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 22, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 22, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।