Breaking News

नौतन: समाज कल्याण सेवा संघ करोना कर्म वीरों को किया सम्मानित।



नौतन से शमशाद अजीज की रिपोर्ट

नौतन।नौतन प्रखंड के जनता हाई स्कूल कोरंटाईन सेंटर में शुक्रवार को करोना कर्मवीरों के बीच समाज कल्याण सेवा संघ के तत्वधान में शिक्षक डॉक्टर पुलिस एवं अन्य कर्मवीरो के बीच मास्क सेंट्रलाइज साबुन ग्रेप्स आदि का वितरण संस्था के अध्यक्ष चंदन कुमार के द्वारा किया गया ।श्री कुमार ने बताया कि इस महामारी से सारा विश्व त्रासदी झेल रहा है इसमें हम सभी को इस कर्मवीर डॉक्टर नर्स शिक्षा पुलिस आदि को हौसला अफजाई कर उन्हें सम्मानित करनी चाहिए जिससे इनका मनोबल बढे।कहा कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष गरीब कन्याओं का विवाह, गरीब असहाय बच्चों की पढ़ाई में मदद, असहाय परिवारों की उपचार में मदद के साथ साथ आकस्मिक आपदा में लोगों की सहायता इस संस्था के माध्यम से कि जाती है। इस मौके पर संस्था के सचिव डॉ अशोक कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कैलाश साहनी जितेश कुमार दुबे दिवाकर मणि प्रसाद सिंह मुन्ना कुमार यादव राकेश गिरी नंदकिशोर बैठा कृष्णा कुमार अमित कुमार संदीप कुमार एवं समस्त ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।