Breaking News

पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने ब्रीफकेस पर बैठाकर पूरा किया सफर , देखें वायरल वीडियो




दिल्ली: लॉकडाउन में सरकार की लाख कोशिश के बाद भी पैदल घर जाने वाले मजदूरों का सिलसिला थम नहीं रहा। कोई पैदल,कोई साइकिल पर तो कुछ रिक्शे पर अपनी गृहस्थी लादे एक-एक हजार किलोमीटर तक का सफर तय कर रहे हैं। घर पहुंचने की आस में भूखे प्यासे चलते इन लोगों की रास्ते में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेती। किसी की चप्पल फट गई तो किसी का बच्चा थक जाने के कारण आगे नहीं चल पा रहा। 
एक ऐसा ही मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है यह वीडियो आगरा में बनाया गया है। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद जब एक छोटा बच्चा थक जाता है तो मां उसे  ब्रीफकेस के ऊपर बैठा देती है और ब्रीफकेस को घसीटकर आगे बढ़ती जाती  है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ चल रहा मजदूरों का यह ग्रुप पंजाब से झांसी जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।