Home
/
जम्मूकश्मीर
/
Breaking News
/
हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू का बर्थ सर्टिफिकेट लेने कश्मीर जाएगी एनआईए टीम
हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू का बर्थ सर्टिफिकेट लेने कश्मीर जाएगी एनआईए टीम
कश्मीर में एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के सुपर कमांडर रियाज नायकू का जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए एनआईए की एक टीम कश्मीर जाएगी। यहां स्पेशल कोर्ट में आतंकी कमरूज्जमा के केस में रियाज नायकू का नाम भी शामिल है। इसके लिए उसके जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ रही है। टीम वहां से उसका जन्म प्रमाणपत्र लाकर कोर्ट में दाखिल करेगी। इसके बाद कोर्ट मामले में उसे लेकर सुनवाई करेगा।
चकेरी से पकड़े गए हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात आतंकी कमरूज्जमा की चार्ज शीट स्पेशल एनआईए कोर्ट में फाइल करने पर एनआईए ने उस चार्ज शीट में रियाज नायकू का भी नाम शामिल किया था। एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि कमरूज्जमा की फोन पर हिजबुल के कमांडर से बात होती थी, जिसकी कॉल डीटेल रिपोर्ट भी कोर्ट में दाखिल की गई है। एनआईए के वकील कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि इस मामले में नायकू के जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत है। इसके लिए एजेंसी के अधिकारियों को सूचित करा दिया गया है।
जल्द कश्मीर रवाना होगी टीम
कमांडर का जन्म प्रमाण पत्र केस में दाखिल करना जरूरी है। इसके लिए एनआईए की एक टीम बहुत जल्द कश्मीर रवाना होगी। वहां जाकर रियाज के जन्म प्रमाण पत्र को हासिल करने की कोशिश की जाएगी।
कमांडर का जन्म प्रमाण पत्र केस में दाखिल करना जरूरी है। इसके लिए एनआईए की एक टीम बहुत जल्द कश्मीर रवाना होगी। वहां जाकर रियाज के जन्म प्रमाण पत्र को हासिल करने की कोशिश की जाएगी।
माहौल बिगड़ा, पत्र हासिल करना चुनौती
रियाज नायकू के एनकाउंटर के बाद उसके गांव में माहौल खराब हो गया है। वहां पर लोगों ने पुलिस और आर्मी पर पथराव तक किया है। ऐसे में एनआईए के लिए उसका प्रमाणपत्र हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। सूत्र बताते हैं कि सरकारी विभागों में उनके कुछ लोग हैं। साथ ही इलाके में भी कुछ उनका सहयोग करते हैं। उन्हीं की मदद से रियाज का जन्म प्रमाण पत्र लेने की कोशिश की जाएगी।
रियाज नायकू के एनकाउंटर के बाद उसके गांव में माहौल खराब हो गया है। वहां पर लोगों ने पुलिस और आर्मी पर पथराव तक किया है। ऐसे में एनआईए के लिए उसका प्रमाणपत्र हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। सूत्र बताते हैं कि सरकारी विभागों में उनके कुछ लोग हैं। साथ ही इलाके में भी कुछ उनका सहयोग करते हैं। उन्हीं की मदद से रियाज का जन्म प्रमाण पत्र लेने की कोशिश की जाएगी।
हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू का बर्थ सर्टिफिकेट लेने कश्मीर जाएगी एनआईए टीम
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 10, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 10, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।