Home
/
शराब
/
Breaking News
/
coronavirus
/
Delhi
/
दिल्लीवालों की जेब और होगी ढीली: दिल्ली में आज से महंगी हो गई शराब, MRP पर 70% लगेगी 'स्पेशल कोरोना फीस'
दिल्लीवालों की जेब और होगी ढीली: दिल्ली में आज से महंगी हो गई शराब, MRP पर 70% लगेगी 'स्पेशल कोरोना फीस'
दिल्ली: लगने वाली लंबी कतारों में कमी आएगी। साथ ही सरकार को कोरोना संकट के दौरान अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्पष्ट कह चुके हैं कि दुकान के सामने भीड़ लगी तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में लोगों को करना होगा। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अप्रैल महीने में पिछले साल की तुलना में राजस्व में काफी गिरावट हुई है। पिछले साल अप्रैल में जहां 3500 करोड़ राजस्व की वसूली हुई थी, वहीं इस साल अप्रैल में 300 करोड़ ही आए हैं। ऐसे में सरकार चलाना काफी मुश्किल है और हमें अर्थव्यवस्था को खोलना ही होगा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
दरअसल, सरकार के इस कदम से राजस्व में निश्चित तौर पर इजाफा होगा, जो कि कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से काफी प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे खुदरा शराब की बोतल की कीमत में अधिक बढ़ोतरी होगी। सोमवार देर रात जारी अधिसूचना में दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने कहा, 'रिटेल लाइसेंस के अंतर्गत बेचे जाने वाले सभी तरह के शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है।' उदाहरण के लिए, अगर किसी शराब के बोतल की (एमआरपी) कीमत अभी तक 1000 रुपए है, तो अब दिल्ली में उसकी नई कीमत 1700 रुपए होगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का कई जगह उल्लंघन : सोमवार को दिल्ली में कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देखा गया। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार, करोलबाग, दरियागंज, डीबी गुप्ता रोड, पहाड़गंज इलाके में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर दुकान बंद कराई गई। ज्योतिनगर, दयालपुर में दुकानों को बंद कराना पड़ा। कोटला गांव, मयूर विहार, खिचड़ीपुर में शराब की दुकानें बंद कराई गईं।
पुलिस ने खदेड़ा: लॉकडाउन के नियम टूटने पर दिल्ली पुलिस ने दोपहर 12 बजे तक सभी शराब की दुकानें बंद करवा दीं। लक्ष्मी नगर, चंदन नगर, वीथ्रीएस मॉल, शाहदरा, सादतपुर और रोहिणी में लोगों को हटाने को लाठीचार्ज करना पड़ा।
गुरुग्राम : गुरुग्राम जिले में छूट दिए जाने पर दुकानें भी खुलीं और सड़कों पर ट्रैफिक भी अधिक रहा, हालांकि शराब की दुकानें बंद रहीं। शराब के ठेकों को खोलने को लेकर प्रदेश सरकार ने कोई फैसला नहीं किया।
फरीदाबाद : रेड जोन की वजह से जिला प्रशासन ने शराब के ठेके बंद रखे। हालांकि प्रशासन ने कहा कि दस या इससे कम कर्मचारियों वाले उद्योगो को चलाने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।
नोएडा: शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीच-बीच में कई बार बिक्री भी बंद करवानी पड़ी। कई स्थानों पर अधिक कीमत लेने पर हंगामें भी हुए।
नोएडा: शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीच-बीच में कई बार बिक्री भी बंद करवानी पड़ी। कई स्थानों पर अधिक कीमत लेने पर हंगामें भी हुए।
गाजियाबाद: लॉकडाउन-3 के दौरान ओरेंज जोन में मिलने वाली सहूलियतें शराब के ठेके बंद रहे। सरकारी व निजी कार्यालय नहीं खुले। उद्योग व निर्माण कार्य भी पूरी तरह से बंद रहे।
दिल्लीवालों की जेब और होगी ढीली: दिल्ली में आज से महंगी हो गई शराब, MRP पर 70% लगेगी 'स्पेशल कोरोना फीस'
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 05, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 05, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।