Home
/
पतिपत्नी
/
Breaking News
/
Delhi
/
NCR
/
गर्भवती पत्नी को दूसरे मर्द से बात करते देख बौखलाया पति, हत्या कर खुद पहुंच गया थाने
गर्भवती पत्नी को दूसरे मर्द से बात करते देख बौखलाया पति, हत्या कर खुद पहुंच गया थाने
राजधानी दिल्ली में 5 माह की गर्भवती पत्नी के घर में नहीं मिलने पर गुस्साए पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और अगले दिन खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। यह मामला दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके का है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ऑटो रिक्शा चलाने वाला विजय कुमार (33) रविवार रात को अंबेडकर नगर थाने पहुंचा और उसने शनिवार रात को अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को घर लौटने पर विजय को अपनी पत्नी दक्षिणपुरी स्थित घर पर नहीं मिली तो वह पत्नी की तलाश में पास में स्थित अपने सुसराल गया, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। इसी दौरान, विजय ने पत्नी को गली में किसी व्यक्ति से बात करते देखा तो वह गुस्सा हो गया। उन दोनों के बीच जबर्दस्त बहस हुई, जिसके बाद विजय ने पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि आरोपी की पहले अपनी पत्नी के साथ बहस हुई जोकि झगड़े और फिर हत्या में बदल गई। डीसीपी ठाकुर ने कहा कि महिला की लाश बिस्तर पर मिली और गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
गर्भवती पत्नी को दूसरे मर्द से बात करते देख बौखलाया पति, हत्या कर खुद पहुंच गया थाने
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 12, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 12, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।