Breaking News

बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज ने हारी जिंदगी की जंग, 466 संक्रमितों में अब तक तीन की मौत


बिहार के एनएमसीएच में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की शुक्रवार की शाम मौत हो गयी। वह कैंसर से भी ग्रसित था। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर 26 अप्रैल को मोतिहारी निवासी 54 वर्षीय रहमतुल्लाह को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।
अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया की वह मुंह के कैंसर का मरीज था। कोरोना की पुष्टि होने पर 26 अप्रैल को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौत की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। शव को मोतिहारी जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गयी है। इससे पहले पटना एम्स मे भर्ती मुंगेर और वैशाली के युवक की मौत हो चुकी है।
उधर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वाथ्य संजय कुमार ने मरीज के मरने की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है। 

वहीं राहत भरी खबर कि शुक्रवार को 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर जा रहे हैं। बिहार में अभी तक कुल 91 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

बिहार में कटिहार में दो कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ कटिहार राज्य का 30वां कोरोना प्रभावित जिला बन गया  है। कटिहार के कुरसेला और रतनपुर में नया संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 450 से बढ़कर 466 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार अपने चौथे कोरोना अपडेट को लेकर किए गए ट्वीट में बताया कि प्रदेश में 16 नये मरीज मिले हैं इनमें मधुबनी के 13, कटिहार के दो और रोहतास का एक मरीज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें मधुबनी के झंझारपुर के 4, राजनगर के 4, जयनगर के 3 और मधुबनी के 2 मरीज शामिल हैं। वहीं कटिहार के कुरसेला के एक और रतनपुर के एक और रोहतास के दलेलनगर के एक मरीज की पहचान की गई है। बिहार में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 466 हो गई। अबतक 7 जिलों में कुल 42 मरीजों की पहचान की गई। इससे पहले प्रधान सचिव स्वास्थ्य ने तीन कोरोना अपडेट में कुल 21 मरीजों के मिलने की पुष्टि की थी।
गुरुवार को 21 नये मरीज मिले थे
इससे पहले बिहार में गुरुवार को कोरोना के 21 नए मरीज मिले थे। कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 425 तक पहुंच गई थी। 21 नए पॉजिटिव केस में मुंगेर के जमालपुर में 3, रोहतास 11, सीतामढी 4, सारण 2, औा पटना में 2 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।