Breaking News

बिहार: ट्रक ने माल वाहक छोटी गाड़ी को रौंदा, पति पत्नी समेत 4 की मौत



बिहार के नवगछिया जिले में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी, ड्राइवर और खलासी शामिल हैं।
नवगछिया एन एच 31 के खरीक चौक बाबा ट्रांसपोर्ट के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक और माल वाहक छोटी गाड़ी आपस में टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
इस घटना में नालंदा के दो और झारखंड के दो लोगों की मौके पर जान चली गई है। बताया जा है कि देर रात बिहपुर की तरफ से आ रही ट्रक का कटिहार से आ रही ट्रक से खरीक चौक पास टक्कर हो गई, जिसमें नालंदा के गुंजन, सुनील कुमार व झारखंड के गोपाल पांडेय व उषा देवी की मौत हो गई है।
पति गोपाल पांडेय और पत्नी उषा देवी रांची (रातू) के रहने वाले थे और पटना जाने के लिए मालक वाहक गाड़ी में चढ़े थे। ड्राइवर व खलासी नालंदा के रहने वाले थे।स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल  भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।