Breaking News

अविनाश निशु कॉमेडियन व गीतकार तो वहीं प्रिति राज एक्ट्रेस

 

पनालाल कुमार, छपरा।
शनिवार 06 जून 2020 :
अविनाश निशु कॉमेडियन के रूप में तो प्रति राज एक्ट्रेस के रूप में अपना पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

अविनाश निशु जिले के जलालपुर प्रखंड के संवरी गांव के बक्शीजी के टोला निवासी हैं। दो भाईयों में अविनाश निशु सबसे छोटे हैं। उनका बचपन  से ही संगीत से काफी लागव रहा है। वे गांव में आयोजित ड्रामा में ‌स्टेज पर हमेशा नृत्य व डांस करते रहे हैं। वर्ष 2011 में भोजपुरी गीतकार के रूप में इस क्षेत्र में अपना कदम रखे।उसके बाद 5 से ‌6 वर्ष लगातार संघर्ष करने के बाद वर्ष 2018 में अपना स्टुडियो निशु रेकॉर्डिंग स्टुडियो के नाम से खोले वहां से उनके जीवन में एक नया मोड़ टर्निग पॉइंट हुआ जब प्रिति राज एक गायिका रूप में गाना गाने उनके यहां आई उसके बाद उन्होंने उनके साथ कॉमेडी का काम करना शुरू किया । तब दर्शक का उन लोगों को बहुत प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हालांकि प्रिति राज भी एक माध्यम परिवार से आती है। उनको भी उनके घर परिवार का हमेशा स्पोर्ट मिला जिसके कारण आज वह भी एक कामयाब लड़की के रूप में खड़ी उतर कर अपने को दिखाने में कामयाब है।
अब आज प्रिति राज और अविनाश निशु का जोरि हिट कर गई है। चौहान निशु कॉमेडी प्लस पे दोनों का वीडियो आना शुरू हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।